तेंदुए ने बनाया तीन साल की बच्ची को अपना शिकार

तेंदुए ने  बनाया  तीन साल की बच्ची को अपना शिकार

अमरेली। गुजरात में अमरेली ज़िले के जाफ़राबाद तालुक़ा के हेमल गांव में निकटवर्ती जंगल से घुस आए तेंदुए ने तीन साल की एक बच्ची को शिकार बना लिया।

वरिष्ठ वन अधिकारी डी टी वसावड़ा ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गांव गिर वन के शेत्रुन्जी डिविज़न और जाफ़राबाद रेंज के निकट स्थित है।

मृतका की पहचान किंजल अर्जनभाई सांखट (03) के रूप में की गयी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए घटनास्थल के निकट पिंजरे रखे गए हैं।

epmty
epmty
Top