पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए का हमला- कुत्ते की मदद से बाल बाल बची जान

पूर्व क्रिकेटर पर तेंदुए का हमला- कुत्ते की मदद से बाल बाल बची जान

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर मौत को चकमा देते हुए अपने पालतू कुत्ते की मदद से बाल-बाल बच गए हैं। तेंदुए के अटैक से जख्मी हुए पूर्व क्रिकेटर को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिंबॉब्वे के पूर्व क्रिकेटर गाय व्हिटल के ऊपर तेंदूए ने उस समय हमला बोल दिया, जब 51 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ट्रैकिंग के लिए गए हुए थे। तेंदुए के हमले से बुरी तरह से जख्मी हुए पूर्व क्रिकेटर को लहूलुहान देखकर उसे समय उनके साथ मौजूद पालतू कुत्ते ने उनकी जान बचाने के लिए तेंदुए पर हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले से बुरी तरह घबराए तेंदुआ और क्रिकेटर को छोड़कर भागने को मजबूर हुआ।

मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए पूर्व क्रिकेटर को अस्पताल में ले जाकर ट्रीटमेंट के लिए भर्ती कराया। सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटर द्वारा हमले के दौरान की अपनी फोटो शेयर की गई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2013 के सितंबर महीने में पूर्व क्रिकेटर के बेड के नीचे तकरीबन 8 फीट लंबा मगरमच्छ आ गया था। उस दौरान पूर्व क्रिकेटर पूरी रात बेड पर सोए थे जबकि उनके नीचे मगरमच्छ पड़ा हुआ था।

epmty
epmty
Top