इश्क में छोड़ा घर- इकरा से प्रीति बनी लड़की ने आकाश संग लिए फेरे

इश्क में छोड़ा घर- इकरा से प्रीति बनी लड़की ने आकाश संग लिए फेरे

बरेली। 5 साल से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच परिजनों की शिकायत पर प्रेमी के जेल चले जाने के बावजूद मुस्लिम लड़की इकरा ने हार नहीं मानी और इश्क में पागल हुई लड़की ने अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर अगस्त्य आश्रम में पहुंचकर इकरा से प्रीति बनते हुए अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। दरअसल रामपुर थाना क्षेत्र के टांडा के रहने वाले आकाश का सिरौली में रहने वाली इकरा के साथ पिछले 5 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नौवीं कक्षा पास आकाश का पांचवी कक्षा तक पढी इकरा के साथ उस समय प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था, जब वह इकरा के गांव के पास क्रिकेट खेलने के लिए जाता था।


इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई जो थोड़े ही दिनों बाद बातचीत में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और वर्ष 2021 में अपना घर छोड़कर भाग निकले। दुर्भाग्य उस समय दोनों नाबालिग थे। जिसके चलते इकरा के परिवार वालों ने आकाश के खिलाफ थाना सिरौली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इकरा को एक अनाथालय में रहना पड़ा था। परिजनों की ओर से की गई भाग दौड़ के चलते आकाश को जमानत मिल गई। जब दोनों बालिग हुए तो उन्होंने अपना घर बसाने के लिए दोबारा से घर छोड़ दिया।

बीते दिन अगस्त्य मुनि आश्रम में पहुंचे इकरा और आकाश ने एक दूसरे के साथ शादी करने की इच्छा जताई। पंडित शंखधरण ने मंत्रोच्चार के बीच इकरा का शुद्धिकरण कराते हुए उसे प्रीति नाम दिया और आकाश के साथ शादी की रस्में पूरी कराई।

epmty
epmty
Top