ससुराल से तंग परेशान होकर व्याख्याता ने की आत्महत्या

ससुराल से तंग परेशान होकर व्याख्याता ने की आत्महत्या

अलवर। राजस्थान में अलवर शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में शालीमार निवासी एक सरकारी व्याख्याता ने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मृतक प्रशांत उपाध्याय बहादुरपुर के स्कूल में गणित के व्याख्याता थे। बताया गया कि प्रशांत का कल रात अपनी पत्नी मोनिका शर्मा से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया। इसके बाद वह पत्नी से माफी मांग कर कमरे में चले गये। पुलिस के पहुंचने पर परिजन उसके कमरे में गये तो वह फंदे पर लटके मिले। पुलिस अलवर शहर के निजी हास्पिटल लेकर गयी, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

परिवार वालों का आरोप है कि प्रशांत के ससुराल वाले उसे पिछले छह साल से परेशान कर रहे थे। आये दिन पैसे की मांग करते थे। पत्नी भी ससुराल पक्ष लेती थी, जिससे परेशान होकर आत्महत्या की है।

epmty
epmty
Top