कॉपर फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव- दर्जनभर से अधिक महिलाएं बेहोश

कॉपर फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव- दर्जनभर से अधिक महिलाएं बेहोश

नई दिल्ली। मेटल कंपनी में जहरीली गैस के लीक हो जाने से दर्जनभर से भी अधिक महिलाएं बेहोश हो गई। गैस के वातावरण में फैलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत कार्य शुरू करते हुए बेहोश हुई महिलाओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

शनिवार को हरियाणा के गन्नौर में स्थित हुंडई मेटल कंपनी में किसी तकनीकी खराबी के कारण जहरीली गैस का रिसाव हो गया। कंपनी के भीतर काम कर रही तकरीबन 15 महिलाएं जहरीली गैस की चपेट में आकर दम घुटने से बेहोश हो गई। जहरीली गैस के रिसाव और उससे महिलाओं के बेहोश होने की घटना से आसपास के समूचे इलाके में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जहरीली गैस की चपेट में आने से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ पड़े। इसी बीच पुलिस और प्रशासन को इस हादसे की जानकारी दी गई। सूचना पाते ही पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए बेहोश हुई महिलाओं को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। बताया जा रहा है कि गन्नौर के पांचवी रोड पर हुंडई मेटल के नाम से डीआई सिटी रोड पर कंपनी में जिस समय गैस रिसाव की यह घटना हुई उस समय मेटल पिघलाने का काम चल रहा था। इसी बीच जहरीली गैस का रिसाव हो गया और फैक्टरी के भीतर भगदड़ मच गई।




epmty
epmty
Top