लंगूर से लिया पंगा तो लड़की को जान बचाने के पड गये लाले-ऐसे बची जान

लंगूर से लिया पंगा तो लड़की को जान बचाने के पड गये लाले-ऐसे बची जान

नई दिल्ली। जंगली जानवरों के नजदीक से दर्शन करने के लिए चिडियाघर पहुंची लड़की को लंगूर से पंगा लेना भारी पड़ गया। पिंजरे में बंद लंगूर ने नजदीक आई लड़की के बाल खींचकर हमला करते हुए उसका बुरा हाल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों को बड़ी मुश्किल से लड़की की जान बचाने में कामयाबी मिल सकी।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे एक चिड़ियाघर का होना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म बन चुके इंस्टाग्राम के माध्यम से वायरल हो रही इस वीडियो में एक लड़की चिड़ियाघर में जंगली जानवरों का नजदीक से दर्शन करने के लिए पहुंचती है। हाथ में खाने की सामग्री ले रही लड़की जैसे ही बाडे में बंद एक लंगूर के साथ छेड़छाड़ करती है तो मस्ती में डूबा लंगूर अचानक से गुस्से में आकर पिंजरे की जाली से हाथ निकालकर छेड़छाड़ कर रही लड़की के बालों को खींच लेता है।

हालांकि लंगूर के इस हमले से बचने के लिए लड़की अपनी तरफ से पुरजोर प्रयास करती है। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह लंगूर के चंगुल से मुक्त नहीं हो पाती है। इसी दौरान चिड़ियाघर में आए अन्य लोग जब लड़की के साथ उलझ रहे लंगूर को देखते हैं तो वह उसके ऊपर हमला करते हुए लड़की को बचाते हैं। लंगूर के चंगुल से मुक्त हुई लड़की बुरी तरह से घबराई हुई दिखाई देती है। लेकिन उसे अब इस बात का संतोष था कि वह लंगूर के चंगुल से मुक्त हो गई है।

epmty
epmty
Top