खट्टर हो गए भूतपूर्व-नायब सिंह बने नए सीएम- ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

खट्टर हो गए भूतपूर्व-नायब सिंह बने नए सीएम- ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़। तेजी के साथ बदले घटनाक्रम के अंतर्गत सवेरे तक हरियाणा के सीएम अब भूतपूर्व मुख्यमंत्री हो गए हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता चुने गए नायब सिंह सैनी को गवर्नर द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई गई है।

मंगलवार को हरियाणा के लोगों को भारतीय जनता पार्टी ने नया मुख्यमंत्री देते हुए सवेरे तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर की पारी को खत्म करते हुए राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी को मौका दिया है।

भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए नायब सिंह सैनी को राजभवन में आयोजित किए गए एक साधे समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई है।हरियाणा के 11 मुख्यमंत्री बने कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने से पहले मंच पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए।हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाए गए नायब सिंह सैनी फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी है।अब उन्हें संसद के पद से इस्तीफा देना होगा।

epmty
epmty
Top