रामलला की शरण में पहुंचे केजरीवाल ने अयोध्या में किए दर्शन

रामलला की शरण में पहुंचे केजरीवाल ने अयोध्या में किए दर्शन

अयोध्या। भगवान श्री राम की शरण में पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया और घर, परिवार एवं देश में अमन चैन एवं शांति की मन्नत मांगी।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान एवं उनके परिवार के लोगों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और और पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत सिंह मान ने अयोध्या पहुंचकर सपरिवार रामलला के दर्शन किए। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने अपने परिवार के साथ राम मंदिर के भीतर तकरीबन सवा घंटे का समय गुजारा।

इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी और मीडिया कर्मियों के साथ कोई बातचीत भी नहीं की। रामलला के दर्शन के दौरान दोनों मुख्यमंत्री राम की भक्ति में लीन हुए दिखाई दिए हैं।

epmty
epmty
Top