कर्म ही पहचान- CM योगी कर रहे चरितार्थः मोनिका

कर्म ही पहचान- CM योगी कर रहे चरितार्थः मोनिका

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका ने कहा कि कर्म ही व्यक्ति की पहचान होती है, इसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चरितार्थ कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में प्रदेश लगातार तरक्की के पथ पर अग्रसर है।

एमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य मोनिका ने कहा कि एमजी पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्व. लाला हरबंस लाल की आत्मा आज एमजी पब्लिक स्कूल में हो रहे भाजपा के उत्सव को देखकर बड़ी हर्षित हो रही होगी। उन्होंने स्व. लाला हरबंस लाल के एक वृंतात को सुनाते हुए उनके भाजपा के प्रति समर्पण की कहानी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक बार स्कूल के चेयरमैन सतीश चंद गोयल भाजपा प्रत्याशी के अगेंस्ट थे और वे वोटिंग के लिए बूथ पर जा रहे थे। जब लाला हरबंस लाल को इस बात की जानकारी हुई कि सतीश चंद गोयल भाजपा के खिलाफ हैं, तो उनकी आंखें नम हो गईं।




लाला हरबंस लाल ने सतीश चंद से कहा कि तुम वायदा करो, कभी भी भाजपा का साथ नहीं छोड़ोगे। इसके बाद सतीश चंद गोयल ने कभी भी भाजपा का साथ नहीं छोड़ा। सतीश चंद गोयल ने निर्णय लिया कि वे सदैव भाजपा का समर्थन करते रहेंगे। इसके साक्षी केन्द्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान व व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल हैं। उन्होंने कहा कि आज एमजी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में भाजपा का यह कार्यक्रम होने से हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कर्म ही इसकी पहचान है, इस बात को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चरितार्थ कर रहे हैं। उनके दिशा-निर्देशन में प्रदेश दिन दूनी रात चार गुनी तरक्की कर रहा है।

epmty
epmty
Top