मायावती के जन्मदिन पर गूंजेगी कैलाश खेर की आवाज और मनेगा जश्न

मायावती के जन्मदिन पर गूंजेगी कैलाश खेर की आवाज और मनेगा जश्न

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती के 15 जनवरी को जन्मदिन के मौके पर मनाए जाने वाले जनकल्याणकारी दिवस पर प्रख्यात गायक कैलाश खेर की आवाज की गूंज सुनाई देगी। इस दौरान कैलाश खेर द्वारा गाए गए गीत पर कार्यकर्ता झूमते हुए बीएसपी मुखिया के जन्मदिन का जश्न मनाएंगे।

दरअसल बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही मायावती के 15 जनवरी को होने वाले जन्मदिन को कार्यकर्ताओं द्वारा जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने की तैयारियां की जा रही है। इस बार मायावती के जन्मदिन पर एक अलग ही गाने की धुन सुनने को मिलेगी। प्रख्यात गायक कैलाश खेर की आवाज में गाए गए इस गाने में मायावती को देवी का रूप बताया गया है। मशहूर गायक कैलाश खेर ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। देश की राजधानी दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी की सेंट्रल यूनिट की तरफ से सभी इकाइयों को इसी गाने को बजाकर मायावती का जन्मदिन मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

epmty
epmty
Top