किसान घाट पहुंचे जयंत व आजाद ने किया पूर्व पीएम को नमन

किसान घाट पहुंचे जयंत व आजाद ने किया पूर्व पीएम को नमन

नई दिल्ली। किसान दिवस के मौके पर किसान नेता एवं देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह ने किसान घाट पहुंचकर अपने बाबा को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए और किसानों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती देशभर में किसान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। किसान मसीहा पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान घाट पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष सांसद चौधरी जयंत सिंह ने अपने बाबा को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर रालोद मुखिया ने किसानों की समस्याओं पर लिए अपने संघर्ष को जारी रखने का संकल्प लिया। इससे पहले रालोद मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर यज्ञ हवन का आयोजन भी किया गया। जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी के अलावा आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद, पुरकाजी विधायक अनिल कुमार पूर्व पूर्व मंत्री योगराज सिंह तथा पूर्व थानाभवन विधायक राव अब्दुल वारिस एवं पूर्व विधायक नूर सलीम राणा आदि वरिष्ठ नेताओं ने हवन में आहुतियां देकर पूर्व पीएम की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।

epmty
epmty
Top