इन्वेस्टर समिट- अंबानी का ऐलान- 1 साल में 1लाख नौकरी- हर कोने में 5G

इन्वेस्टर समिट- अंबानी का ऐलान- 1 साल में 1लाख नौकरी- हर कोने में 5G

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने के लिए पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा है कि वर्ष 2023 के अंत तक उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश के हर शहर, गांव और कस्बे तक जियो की 5G सेवाओं को पहुंचाएगी और 1 साल में रिलायंस द्वारा 100000 युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा।

शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आरंभ हुई तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- 2023 में बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला व अन्य लोगों के साथ शिरकत करने के लिए पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज के सुप्रीमो मुकेश अंबानी ने पहले दिन एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वर्ष 2023 के अंत तक उनकी कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश के हर शहर गांव और कस्बे तक जियो की 5G सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार और इज ऑफ डूइंग बिजनेस में सुधार की वजह से यूपी में भारत के लिए अब आशाओं का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के विकास के लिए उद्योग एवं सहयोग दोनों की जरूरत है जिसे उत्तर प्रदेश पूरी शिद्दत के साथ पूरा कर रहा है। मुकेश अंबानी ने समिट के दौरान बताया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज उत्तर प्रदेश में अगले 4 सालों में जिओ रिटेल एवं रिन्यूएबल बिजनेस के माध्यम से 75 हजार करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। इससे हम एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दे सकेंगे।

epmty
epmty
Top