खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल- चावल सामान्य

खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल- चावल सामान्य

इंदौर। सियागंज किराना बाजार में शक्कर खरीदी बढ़ी रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई। तिलहन ऊंचे रहे। दलहनो में नरमी रही। दालो में भाव बने रहे। चावल में उठाव साधारण बताया गया।

किराना बाजार

शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में कामकाज 3660 से 3700 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 05 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा में कामकाज रहा। खोपरा गोला उठाव बताया गया। लग्नसरा होने से हल्दी में पूछपरख रही ।

तिलहन

खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से तेजी हुई।

दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग सुस्ती से दलहन नीचे बोले गए। हालांकि दालों में उठाव बताया गया। इससे दालें महंगी बिकी। चावल में खरीदी रही।

किराना: शक्कर 3660 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल

खोपरा गोला 155 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 1925 से 3175 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी खडी 100 से 162 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना 5700 से 7000, पैकिंग में 7200 से 7400 रुपये प्रति क्विंटल।

तिलहन

सरसों निमाड़ी 6400 से 6600, सोयाबीन 4800 से 5600 रुपये प्रति क्विंटल।

तेल

मूूंगफली तेल इंदौर 1560 से 1580, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1405 से 1410, सोयाबीन साल्वेंट 1375 से 1380, पाम तेल 1080 से 1085 रुपये प्रति 10 किलो।

दलहन

चना (कांटा) 4800 से 4750, मसूर 6600 से 6650, तुअर निमाड़ी 6600 से 7200, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7400 से 7700, तुअर (कर्नाटक) 7700 से 8000, मूंग 7000 से 7500, मूंग हल्की 6000 से 6700, उड़द 7100 से 7300, उड़द हल्की 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल

चना दाल 5800 से 6400, तुअर दाल सवा नंबर 9750 से 9850, तुअर दाल फूल 10250 से 10450, तुअर दाल बोल्ड 10750 से 11500, आयातित तुअर दाल 9050 से 9250, मसूर दाल 7800 से 8100, मूंग दाल 9150 से 9450, मूंग मोगर 9750 से 10500, उड़द दाल 8700 से 9000, उड़द मोगर 9000 से 9300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल-पोहा

बासमती 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500, दुबार 7500 से 8500, मिनी दुबार 6500 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 7500 से 8000, राजभोग 6500 से 7000, दूबराज 3500 से 4500, परमल 2550 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।

रवा-मैदा

रवा 1640 से 1650, मैदा 1530 से 1540, आटा 1470 से 1480, चना बेसन 3200 से 3250 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

वार्ता

epmty
epmty
Top