बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे ने गवाई अपनी जान

बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे ने गवाई अपनी जान

उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के एक गांव में बोरवेल में गिरे बालक को कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बावजूद बचाया नहीं जा सका और आज उसका शव निकाला गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बालक गौरव दुबे (04) का शव सुबह निकाला गया। बड़छड़ गांव में बालक कल खेत में खुदे एक बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए कल ही बचाव कार्य प्रारंभ किया गया था और इस कार्य के लिए एनडीआरएफ की मदद भी ली गयी। बालक लगभग 30 फीट की गहरायी पर बोरवेल में फसा हुआ था। आज उसका शव निकाला गया।

epmty
epmty
Top