मार्च के पहले दिन ही महंगाई का झटका- महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

मार्च के पहले दिन ही महंगाई का झटका- महंगा हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर

नई दिल्ली। मार्च महीने का पहला दिन ही कारोबारियों के लिए महंगाई की सौगात लेकर आया है। देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ा दिए गए हैं। आज से महंगे हुए गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए अब लोगों को 25 से लेकर 26 रुपए तक अतिरिक्त चुकाने होंगे।

शुक्रवार को देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी करते हुए पब्लिक को महंगाई का झटका दिया गया है। पिछले महीने बजट वाले दिन 1 फरवरी 2024 को 14 रुपए प्रति गैस सिलेंडर का इजाफा करने वाली पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अब एक बार फिर से 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर कंपनी की ओर से बदले गए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जारी कर दिए गए हैं जो 1 मार्च 2024 यानी आज से ही लागू हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर 1795 रुपए में मिलेगा। जबकि कोलकाता में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए 1911 रुपए देने होंगे। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट बढ़ाकर 1749 रुपए कर दिया गया है। जबकि चेन्नई के लोगों को कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1960.50 रुपए की कीमत चुकानी पड़ेगी।

epmty
epmty
Top