देवदूत बनी भारतीय नौसेना- समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी

देवदूत बनी भारतीय नौसेना- समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी

नई दिल्ली। देवदूत बनी भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास 11 समुद्री लुटेरों के जंगल में फंस चुके 19 पाकिस्तानी नाविको की जान बचाई है, इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा भेजा था।

अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास एक बड़े मिशन को कामयाब बनाते हुए भारतीय नौसेना ने एक बार फिर से कमाल कर 19 पाकिस्तानी नागरिकों समेत पूरे जहाज को समुद्री लुटेरों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सोमालिया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में तैनात एक भारतीय नव सैनिक युद्ध पोत ने ईरान के झंडे वाले एक जहाज एवं उसके चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रिहा कराया है। जिसका कुछ समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था।

भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया है कि भारतीय नौसेना ने कल रात जहाज से मिली अपहरण की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फौरन कार्रवाई कर अपने मिशन को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया है।

epmty
epmty
Top