बीच शादी में दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़- वजह जानकार हो जाओगे हैरान

बीच शादी में दुल्हन ने दूल्हे को मारा थप्पड़- वजह जानकार हो जाओगे हैरान

नई दिल्ली। आपने सोशल मीडिया पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के डांस, शादी में दोस्तों द्वारा किए गए मस्ती मज़ाक वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे होंगे लेकिन शादी के बीच दूल्हा और दुल्हन के बीच मारपीट की वीडियो शायद ही आपने देखी होगी। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे दूल्हा मुंह में गुटखा लेकर मंडप में बैठा हुआ है। सब कुछ ठीक चल ही रहा होता है लेकिन जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे के मुंह पर पड़ती है तो दुल्हन गुस्से से लाल हो जाती है। दुल्हन आवेश में आकर शादी रुकवा देती है और सबसे पहले दूल्हे को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ मारने के बाद दुल्हन दूल्हे को गुटखा थूकने को कहती है।

इतना ही नहीं दुल्हन शादी करने के लिए शर्त भी सामने रख देती है और वो शर्त होती है गुटखा थूकने की। थप्पड़ लगने के बाद दूल्हा जिस डर से उठता है और गुटखा थूकता है वह वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। शादी में मौजूद लोग भी इस घटना को देखकर खूब हंसते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को अब तक करीब 16 हजार बार देखा जा चुका है।



epmty
epmty
Top