भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में अब बीजेपी की शुरू हुई यह यात्रा-चला पोस्टर वार

भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में अब बीजेपी की शुरू हुई यह यात्रा-चला पोस्टर वार

बेंगलुरु। चुनाव की तैयारी में लगी हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रही लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी जन संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की ओर से किए गए इस ऐलान के बाद दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई ने कर्नाटक के भीतर आज से भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की जन संकल्प यात्रा का नेतृत्व पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा द्वारा किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उनके लिए क्या-क्या काम किए गए हैं। हजारों लोगों को भाजपा की लीडरशिप में फायदा पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इस जन संकल्प यात्रा में पार्टी के पदाधिकारी भी अपनी हिस्सेदारी करेंगे। भाजपा के संकल्प यात्रा शुरू करने के ऐलान के साथ राज्य में अब दोनों दलों के बीच पोस्टर वॉर शुरू हो गया है।

भाजपा कैडर की ओर से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें पी एफ आई भाग्य लिखा गया है।

epmty
epmty
Top