हवस में अंधे चाचा को नहीं रही रिश्ते की फिक्र,भतीजी से कर दिया दुष्कर्म

हवस में अंधे चाचा को नहीं रही रिश्ते की फिक्र,भतीजी से कर दिया दुष्कर्म
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

ग्रेटर नोएडा। आधुनिकता और हवस के चलते सामाजिक रिश्ते बुरी तरह से तार तार होने लगे हैं। हवस में अंधे हुए चाचा ने पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी को घर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद से भतीजी से दुष्कर्म का आरोपी चाचा फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली इलाके के गांव में रहने वाली लड़की को उसके चाचा ने अपने घर पर बुलाया और उसे जबरिया कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। चाचा की करतूत से दहशत में आई भतीजी को चाचा ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब सहमी सहमी अपने घर पहुंची तो उसने हिम्मत जुटाते हुए दुष्कर्मी चाचा की करतूत की जानकारी परिवार के लोगों को दे दी। परिवारजन पीड़िता को लेकर सीधे थाने पहुंचे और आरोपी दुष्कर्मी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जब उसकी तलाश में दबिश दी तो आरोपी अपने घर से फरार मिला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चाचा के खिलाफ भतीजी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयासों में जुटी हुई है।



epmty
epmty
Top