कच्चे तेल के कम हुए दाम तो क्या अब कस्टमर को भी मिलेगा फायदा

कच्चे तेल के कम हुए दाम तो क्या अब कस्टमर को भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में निरंतर कमी आ रही है। पिछले 8 महीने के भीतर कच्चे तेल के दाम तकरीबन 27 फ़ीसदी कम हुए हैं। लेकिन पेट्रोल एवं डीजल खरीदने वालों को अभी तक कच्चे तेल के दाम कम होने का फायदा नहीं पहुंचा है। परंतु अब उम्मीद की जा रही है कि देश में डीजल पेट्रोल की कीमतों में तकरीबन 14 रूपये प्रति लीटर तक की कमी आ सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम इसी साल के जनवरी महीने से लगातार गिरावट की ओर बढ़ रहे हैं। इसी का नतीजा है कि अब कच्चे तेल के दाम 81 डॉलर से भी नीचे तक पहुंच गए हैं। अमरीकी क्रूड आयल की कीमत तकरीबन 74 डॉलर प्रति बैनर के लगभग है। कच्चे तेल की कीमत में निरंतर आ रही बड़ी गिरावट का लाभ भारतीय रिफाइनरी को लगातार पहुंच रहा है। कच्चे तेल की औसत कीमत घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह जाने से कंपनियों की पौ बारह हो रही है। लेकिन देश की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अभी तक इसका लाभ अपने ग्राहकों को नहीं दिया गया है। जिस हिसाब से कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट हो रही है, उस लिहाज से डीजल पेट्रोल के दाम 14 रूपये प्रति लीटर तक कम होने चाहिए।

epmty
epmty
Top