नहीं दिया सूखा और गीला कूड़ा अलग तो नहीं उठाया जाएगा कचरा

नहीं दिया सूखा और गीला कूड़ा अलग तो नहीं उठाया जाएगा कचरा

देहरादून। नगर निगम की ओर से अब आरडब्लूए, अपार्टमेंट, होटल एवं रेस्टोरेंट आदि से निकलने वाले उसी कचरे को उठाया जाएगा जो अलग अलग किया गया होगा। यदि गीला और सूखा कचरा अलग अलग करके नहीं दिया गया तो नगर निगम उस कचरे को नहीं उठाएगा।

दरअसल नगर निगम की ओर से बल्क वेस्ट जनरेट ऐप तैयार किया गया है, जिसकी आज लांचिंग की गई है। ऐप के भीतर सभी आरडब्लूए, अपार्टमेंट, होटल एवं रेस्टोरेंट द्वारा रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद जो भी अलग अलग करके कूड़ा नगर निगम को नहीं देगा उसका कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।

राजधानी देहरादून में बड़ी संख्या में ऐसे फ्लैट, अपार्टमेंट, होटल और रेस्टोरेंट है जहां से भारी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा होकर निकलता है। लेकिन यह सभी कूड़ा अलग-अलग किए बगैर ही नगर निगम की गाड़ियों में डाल दिया जाता है। जबकि नियमानुसार होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को कूड़ा अलग-अलग देना होता है। अब निगम की ओर से यह व्यवस्था की जा रही है कि सभी संस्थान अब बल्क वेस्ट जनरेट को कूड़ा अलग-अलग देंगे। इसके लिए निगम की ओर से एक ऐप तैयार किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top