दफ्तर की अनमैरिड लड़की से में मटक्का- पत्नी ने रंगे हाथ दबोच काटा...

दफ्तर की अनमैरिड लड़की से में मटक्का- पत्नी ने रंगे हाथ दबोच काटा...

झांसी। एक युवक का दफ्तर में काम करने वाली अनमैरिड लड़की के साथ में नैनमटका शुरू हो गया। सरकारी विभाग में तैनात लड़की के साथ पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी लगने पर युवक की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ पकड़कर हंगामा काट दिया। इस दौरान बेटे और भाई को बुलाकर थाने पहुंची महिला ने अपने पति और उसके प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है।

फिरोजाबाद के सरजीवन नगर की रहने वाली रचना सिंह की शादी वर्ष 2018 की 22 अप्रैल को सिंचाई विभाग में तैनात अस्सिटेंट इंजीनियर के साथ हुई थी। पत्नी का आरोप है कि शुरुआत में सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही उसके पति के व्यवहार में बदलाव आने लगा।।

जानकारी करने पर पता चला कि उसके पति का प्रेम प्रसंग दफ्तर की जूनियर इंजीनियर लड़की के साथ चल रहा है। जूनियर इंजीनियर भी झांसी में ही तैनात थी, इसके बाद पति का तबादला जब सिद्धार्थनगर हो गया तो पति उससे मिलने के लिए झांसी आने लगा। प्रेमिका से मिलने के चक्कर में अस्सिटेंट इंजीनियर अपनी पत्नी को किसी बहाने से उसके मायके भेज देता था।

पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने अपने पति को समझाया। पति रास्ते पर आने की बजाय उल्टा पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। जिसके चलते मामला कोर्ट तक पहुंच गया। शुक्रवार को महिला ने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने बेटे और भाई को बुलाकर जमकर हंगामा किया। मामला थाने पहुंचने पर महिला ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

epmty
epmty
Top