हैवानियत- दो को जिन्दा जलाया- गंभीर

हैवानियत- दो को जिन्दा जलाया- गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत दो लोगों को जलाने का प्रयास किया गया। झुलसे हुये लोगाे को उपचार के लिये आगरा रैफर किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि टूंडला थाना क्षेत्र में गांव राजा का ताल के पास मंगलवार देर रात घर के बाहर सो रहे सुकेश पर किसी ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना टूंडला पुलिस और एसपी सिटी मुकेश चंद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जिन लोगों ने यह घटना की है उनका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक अन्य घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र की है, जहां बीती रात एक व्यक्ति जली हुयी अवस्था में सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान लक्ष्मण सिंह निवासी कोरारी जिला धौलपुर राजस्थान के तौर पर हुयी। वह सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करता था।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब लक्ष्मण सिंह से बात की तो उसने अपने दो साथियों के नाम बताए हैं जो इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह भी इसी के साथ मजदूरी करते हैं। शराब पीने के बाद आपस में इनका कोई विवाद हुआ था, उसके बाद उन लोगों ने ही उसे जलाया है।

एसएसपी के मुताबिक लक्ष्मण सिंह ने शैलेंद्र राजपूत का नाम बताया था जिसे हिरासत में भी लिया गया है। लक्ष्मण सिंह के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. किसी भी आरोपी को नहीं बख्शा जाएगा।

वार्ता














epmty
epmty
Top