गृहमंत्री का बड़ा ऐलान आम चुनाव से पहले देश को CAA की सौगात

गृहमंत्री का बड़ा ऐलान आम चुनाव से पहले देश को CAA की सौगात

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से किए गए बड़े ऐलान के अंतर्गत देश में इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर दिया जाएगा।

शनिवार को लोकसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ जुटी भारतीय जनता पार्टी के अभियान को गति पकडाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर दिया जाएगा।

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान केंद्रीय मंत्री की ओर से कहा गया है कि मैं इस बात को साफ कर देना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को छिनने का काम नहीं करेगा बल्कि इसका उद्देश्य केवल धार्मिक उत्पीड़न का सामना कर रहे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देना है।

गृहमंत्री ने कहा है कि इस बात का वादा मूल रूप से कांग्रेस ने ही उनसे किया था। केंद्रीय गृहमंत्री ने विपक्ष के ऊपर मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारे मुस्लिम भाइयों को नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर गुमराह करते हुए उन्हें भड़काया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम केवल पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए लागू किया जा रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top