होर्डिंग हादसा- रिटायर एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर व पत्नी का मिला शव

होर्डिंग हादसा- रिटायर एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर व पत्नी का मिला शव

मुंबई। घनी आबादी के अलावा हाईवे तथा अन्य मुख्य मार्गो पर प्रचार के लिए खड़े किए जाने वाले विशालकाय और होर्डिंगों से होने वाली आफत का अब पता चल रहा है। मुंबई में हुए होर्डिंग हादसे के लगातार चौथे दिन भी हादसे का शिकार हुए लोगों के शव मिलने का सिलसिला जारी है। मलबे के भीतर से रिटायर्ड ट्रैफिक एयर कंट्रोल मैनेजर तथा उनकी पत्नी के शव निकाले गए है।

बृहस्पतिवार को भी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए होर्डिंग गिरने के हादसे में चौथे दिन रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऑपरेशन के दौरान एक महिला और एक पुरुष के षव बाहर निकाले गए हैं। जिनकी पहचान रिटायर्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर मनोज चंसोरिया तथा उनकी पत्नी अनीता के रूप में की गई है।

मुंबई में आई तेज आंधी के दौरान हुए होर्डिंग गिरने के हादसे का शिकार हुए मनोज मुंबई एटीसी के जनरल मैनेजर के पद से इसी साल के मार्च महीने में ही रिटायर हुए थे। हादसे के दिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में रहने वाले रिटायर एयर ट्रैफिक कंट्रोल मैनेजर अपनी पत्नी अनीता के साथ वीजा के काम के लिए कर में सवार होकर मुंबई आए थे।

काम पूरा करने के बाद जब वह घाटकोपर के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने लगे तो इसी दौरान चली तेज हवाओं एवं आंधी के साथ 250 टन वजन का होल्डिंग पेट्रोल पंप पर जा गिरा था।

epmty
epmty
Top