हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की 68 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में समाचार लिखे जाने तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की 68 सीटों पर आज सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। जिसमें भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। मतगणना में कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस आगे निकल जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा सीटों में से 33 पर भाजपा और 33 पर कांग्रेस आगे चल रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी अभी 0 पर तो अन्य 2 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Next Story
epmty
epmty