हेमंत की गर्जना- निगलने की ना करें कोशिश- फंस गया तो आंते फाड़ दूंगा

हेमंत की गर्जना- निगलने की ना करें कोशिश- फंस गया तो आंते फाड़ दूंगा

रांची। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए आयोजित किए गए विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए अपनी गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए काली रात बताया है। हेमंत सोरेन गर्जना करते हुए कहा है कि मुझे निगलने की कोशिश ना करें, अगर गले में फंस गया तो आंते फाड़ दूंगा।

सोमवार को कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के विशेष सत्र में चंपई सरकार के बहुमत प्रशिक्षण में हिस्सा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार के ऊपर करारा हमला बोला है।

हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जमीन घोटाला मामले में की गई अपनी गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए काली रात बताते हुए 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से अपनी गिरफ्तारी को जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी के ऊपर करार तंज कसा है।

हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी और बिहार में हुए सरकार के फेरबदल को लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपना निशाना बनाते हुए कहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश में राम राज्य आ गया है। प्रभु राम का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुआ और पहला कदम बिहार में पड़ा। जहां एक बेचारे पिछड़े वर्ग के व्यक्ति का क्या हुआ यह सभी ने देखा है। दूसरा कदम झारखंड पर पड़ा तो एक आदिवासी मुख्यमंत्री को निगलने का प्रयास किया गया।

हेमंत सोरेन ने गर्जना करते हुए कहा कि इस आदिवासी मुख्यमंत्री के शरीर में हड्डियां कुछ अधिक हैं, इसलिए उस हड्डी को निगलने के लिए ईडी अपने प्रयासों में लगी हुई है ताकि भाजपा मुझे निगल सके। लेकिन यह इतना आसान नहीं है। हेमंत सोरेन ने हुंकार भरी है कि अगर गले में फंस गया तो पूरी हाथ फाड़ दूंगा, इसलिए संभलकर निगलने का प्रयास कीजिए।

epmty
epmty
Top