हेडमास्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

हेडमास्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिंडौरी। मध्यप्रदेश केडिंडौरी जिले में आज लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक स्कूल में शिक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस सूत्रों के अनुसार समनापुर थाने के चांदरानी गाँव के माध्यमिक शाला के हेडमास्टर अरविन्द कुमार पुसाम को लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने दस हजार रूपए रिश्वत लेते रँगे हाथों पकड़ा है। मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रहे स्वसहायता समूह के मासिक बिल के निकालने के एवज में समूह संचालक मूलचन्द से प्रतिमाह 2000 रूपए की दर से 5 माह का 10 हजार रुपया माँगा जा रहा था। मूलचन्द ने हेडमास्टर को 10 हजार रूपए दिया तभी लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ लिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top