ग्लेशियर हादसाः यूपी सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ- योगी

ग्लेशियर हादसाः यूपी सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ- योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार जनपद चमोली, उत्तराखण्ड की आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ है। प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों को हर सम्भव राहत उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के चमोली में रविवार को हुई आपदा पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जनपद चमोली में हुई आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी हुई है। आपदा प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर हर संभव मदद मुहैया कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित लोगों की पूरी मदद की जाये। प्रदेश की अधिकारी उत्तराखण्ड सरकार के अधिकारियों से समन्वय बनाकर इस आपदा में घायल हुए प्रदेश के लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उत्तराखण्ड की त्रासदी में दिवंगत व्यक्ति के परिजनों को सम्बन्धित जिला प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता व अन्य राहत उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि दिवंगत व्यक्ति के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए परिवार को हर सम्भव सुविधा सुनिश्चित की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रभावित परिवारों को कोई समस्या न हो

epmty
epmty
Top