हक के लिए उतरी लड़कियां खींचकर वैन में डाली- खींचतान में फटे कपड़े

हक के लिए उतरी लड़कियां खींचकर वैन में डाली- खींचतान में फटे कपड़े

लखनऊ। अपने हकों के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास की तरफ जा रही डायल- 112 की लड़कियों को पुलिस ने खींच- खींच कर जबरिया अपनी वैन में डाल लिया। इस दौरान हुई खींचतान में कई लड़कियों के कपड़े फट गए और कई कर्मचारी चोटिल हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लड़कियों के साथ हुए इस व्यवहार को भाजपा के नारी वंदन का सच करार दिया है।

मंगलवार को डायल- 112 हेड क्वार्टर में तैनात तकरीबन 200 लड़कियां जब मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने लगी तो पुलिस ने थोड़ी ही दूर जाने पर बैरिकेडिंग लगाते हुए उन्हें रोक लिया। सड़क पर धरने पर बैठी लड़कियों की वजह से वहां पर यातायात जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने लड़कियों को ईको गार्डन जाकर प्रदर्शन करने के लिए कहा। मगर लड़कियां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास की तरफ चलने लगी।

बैरिकेडिंग तोड़कर जा रही लड़कियों को पुलिस ने पकड़ लिया और खींच खींच कर अपनी गाड़ी में डालना शुरू कर दिया। इस दौरान हुए जमकर हंगामा के दौरान कई लड़कियां बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। जबकि इस दौरान हुई खींचतान में कई प्रदर्शनकारी लड़कियों के कपड़े भी फट गए। प्रदर्शन कर रही एक लड़की प्रतिभा ने चिल्लाते हुए बताया कि पुरुष पुलिस कर्मियों ने उनको घसीटा, इसमें उनके साथियों के कपड़े फट गए हैं। कई लड़कियां बेहोश हो गई है, पुलिस उनके साथ दमनकारी रवैया अपना रही है।

epmty
epmty
Top