लड़की से छेड़छाड़- रणचंडी बनी मां ने उतारा 'आशिकी का भूत'

लड़की से छेड़छाड़- रणचंडी बनी मां ने उतारा आशिकी का भूत

अमेठी। यूपी में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला अमेठी में हुआ। मनचलों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान लड़की की मां मौके पर पहुंच गई और मनचलों का भूत उतार दिया।

लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक मामला अमेठी में हुआ। बताया जाता है कि अमेठी के बाजार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक लड़की किसी कार्य से जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार मनचले मौके पर आ गये और लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे। लड़की ने विरोध किया, बावजूद इसके भी मनचले अपनी हरकतों से बाज नहीं आये। लड़की के शोर मचाने की आवाज सुनकर लड़की की मां भी मौके पर पहुंच गई। लड़की की मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने रणचंडी का रूप धारण कर लिया। लड़की की मां को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन रणचंडी बनी मां ने एक मनचले को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद तो मनचले के सिर से आशिकी का भूत उतर गया। वह कान पकड़कर माफी मांगने लगा, लेकिन लड़की की मां तब तक नहीं मानी, जब तक कि मनचले के सिर से आशिकी का भूत पूरी तरह से काफूर नहीं हो गया। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये और मनचले को नसीहत दी। मनचले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेठी पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

epmty
epmty
Top