बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते करते गिरी लड़की और घर में मच..

बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते करते गिरी लड़की और घर में मच..

मेरठ। बहन की हल्दी की रस्म के दौरान चल रहे कार्यक्रम में डांस करते करते अचानक से जमीन पर गिरी लड़की के मौके पर ही प्राण पखेरू उड़ गए। लड़की की मौत से घर में खुशी की जगह मातम पसर गया है।

महानगर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर में आयोजित चचेरी बहन की हल्दी की रस्म के कार्यक्रम में शामिल होने आई लड़कियों के साथ चचेरी छोटी बहन डांस कर रही थी।

नाचते-नाचते अचानक से जमीन पर गिरी लड़की को मौके पर मौजूद अन्य लड़कियों ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन उस समय तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। लड़कियों की चीख पुकार की आवाज को सुनकर परिवार के लोग नाचते-नाचते जमीन पर गिरी लड़की को लेकर एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमद नगर की गली नंबर 2 में रहने वाले मेहताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को बारात आने थी। लेकिन शनिवार की देर रात हल्दी की रस्म के दौरान नाचते-नाचते दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा की मौत हो जाने से खुशी की जगह घर में मातम पसर गया है। परिवार के लोगों ने फिलहाल शादी के प्रोग्राम को स्थगित कर दिया है।

epmty
epmty
Top