बिजली गिरने से चार लोग घायल

बिजली गिरने से चार लोग घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिन्नाकवाली गांव के पटेलपारा में बिजली गिरने से चार ग्रामीण घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल हुयी इस घटना के घायलों में दो महिला पुलसे पुष्पा और गोटे अशोक की स्थिति गंभीर है जबकि दो ग्रामीणों ममता जव्वे और पुलसे रामचंद्र की स्थिति को खतरे से बाहर बताई गई है। गंभीर रूप से घायलों के कुछ अंग काम नहीं कर रहे हैं। घटना के समय तेज वर्षा और बीजापुर मार्ग में चिन्नाकोडेपाल नाला बाढ़ होने से घायलों को घटना के 10 घंटे बाद जिला अस्पताल पहुंचाया जा सका। आधीरात में हुई एक घटना की सूचना बीजापुर जिला प्रशासन को सुबह मिली, लेकिन भारी वर्षा के चलते चिन्नाकवाली पहुंचना आसान नहीं है।

पंचायत के सचिव कोरम ने बताया कि नाला का जलस्तर कम होने पर घायलों को ट्रैक्टर में लेकर नाला पार कराया गया। इसके बाद कोडेपाल घायलों को एंबुलेंस से बीजापुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। बीजापुर के तहसीलदार डी आर ध्रुव के नेतृत्व में आरआई एके कतलाम और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की टीम को बाढ़ आपदा प्रबंधन में लगाया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top