सियासत में चमत्कार के लिए पूर्व सीएम पहुंचे बागेश्वर धाम के द्वार

सियासत में चमत्कार के लिए पूर्व सीएम पहुंचे बागेश्वर धाम के द्वार

नई दिल्ली। बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आम जनमानस के साथ अब राजनेताओं को भी अपने दरबार में आने को आकर्षित करने लगे हैं। सियासत में चमत्कार के लिए बागेश्वर धाम सरकार के दरवाजे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मत्था टेका और अपने लिए मन्नते मांगी।

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बागेश्वर धाम सरकार के डयोढी पर मत्था टेकने के लिए अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे हैं।

उधर भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं राज्य की मुख्यमंत्री रही उमा उमा भारती ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने बेटे जैसा बताया है। राजनेताओं की बागेश्वर धाम सरकार की चौखट पर दौड़ को देखते हुए अब लोग राजनीति में भी बागेश्वर धाम सरकार के चमत्कार को देखने में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विभिन्न चमत्कार दिखाते हुए लोगों की मनोकामना को पूर्ण कर चुके हैं। ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कुछ लोग सवालिया निशान भी लगा रहे हैं।

epmty
epmty
Top