कब्रगाह में बदली पटाखा फैक्ट्री- ब्लास्ट होने से 8 लोगों के चीथड़े उड़े

कब्रगाह में बदली पटाखा फैक्ट्री- ब्लास्ट होने से 8 लोगों के चीथड़े उड़े

चेन्नई। पटाखा फैक्ट्रियां लगातार लोगों के लिए कब्रगाह बन रही है। पटाखा कारखाने में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट में जख्मी हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार को तमिलनाडु के विरुधु नगर में पटाखा फैक्ट्री के भीतर हादसा हो गया है। पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर कारखाने में काम कर रहे आठ लोगों के शरीर के चीथड़े उड़ गए हैं। इस हादसे में जख्मी हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर मरने वाले आठ लोगों में कई महिलाएं भी शामिल है। पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट से इलाके में अभी तक अफरा तफरी बनी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीमें घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने के प्रयासों में लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि अभी पिछले दिनों मध्य प्रदेश के हरदा में भी पटाखा फैक्ट्री के भीतर ब्लास्ट हो गया था, जिसमें कई लोगों की जाने चली गई थी।

epmty
epmty
Top