सीरम इंस्टीट्यूट के एक कक्ष में फिर लगी आग

सीरम इंस्टीट्यूट के एक कक्ष में फिर लगी आग

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के टर्मिनल एक गेट में गुरुवार को आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक और ताजा जानकारी आ रही है कि उसी बिल्डिंग के एक कक्ष में फिर से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां रेस्क्यू के लिए अब भी मौजूद हैं। अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा कि पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की दुर्घटना में हुई मौतें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतृप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग की वजह से हुई मौतों से बेहद दुखी हूँ। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अध्यक्ष और एमडी साइरस पूनावाला ने दुख जताते हुए कहा कि आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में अत्यंत दुखद दिन है। उन्होंने दुख के साथ दिवंगत लोगों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानदंडों के अनुसार अनिवार्य राशि के अलावा प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।



epmty
epmty
Top