फिल्म निर्देशक का निधन

फिल्म निर्देशक का निधन

भुवनेश्वर। प्रसिद्ध ओडिया फिल्म निर्देशक, निर्माता एवं संगीतकार जलाल अदेनी का ओडिशा के कटक स्थित बक्शी बाजार स्थित उनके निवास पर सोमवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

गंजम जिले के भांजानगर में 23 जून 1936 को पैदा हुए जलाल ने ओडिशा के बरहामपुर से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद पश्चिम बंगाल के जाधवपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण की।

जलाल को बचपन से ही अभिनय और संगीत का शौक था। उन्होंने रेलवे की नौकरी छोड़ दी और फिल्म निर्माण, अभिनय और निर्देशन को अपना पेशा बनाया।

उन्होंने 1981 में ओडिया फिल्म-हीरा मोती मनिका का निर्देशन और निर्माण किया। उन्हें 'पुजारिनी' और 'बसंती आप' जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन कामों के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा 'निदा भौरा रत्ती, मु तुक्का भल्ला पै लूची लूची का' भी उनकी हिट फिल्माें में शामिल थीं। उन्होंने वर्ष 1982 में 'जमाना क्या कहेगा' सहित एक दो हिंदी फिल्में भी बनायीं थी।

























epmty
epmty
Top