अटल सेतु से महिला डॉक्टर ने समंदर में लगे छलांग- शव नहीं लगा हाथ

अटल सेतु से महिला डॉक्टर ने समंदर में लगे छलांग- शव नहीं लगा हाथ

मुंबई। अटल सेतु पर पहुंची 43 साल की महिला डॉक्टर ने समंदर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है। दादा साहब फालके रोड पर नवीन आशा बिल्डिंग में रहने वाली महिला डॉक्टर के शव को अभी तक ढूंढा नहीं जा सका है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 43 साल की महिला डॉक्टर ने अटल सेतु से समंदर के भीतर कूद कर सुसाइड कर लिया है। अटल सेतु से कूदकर अपनी जान देने वाली महिला डॉक्टर का नाम किंजल कांतिलाल शाह होना बताया जा रहा है, वह अपने पिता के साथ दादा साहब फालके रोड पर बनी नवीन आशा बिल्डिंग में रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक समंदर में कूद कर अपनी जान देने वाली किंजल कांतिलाल शाह पिछले काफी समय से डिप्रेशन का शिकार होकर बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते परिजनों द्वारा महिला डॉक्टर का इलाज कराया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक अटल सेतु से कूदने वाली किंजल का समंदर में अभी तक शव नहीं ढूंढा जा सका है।

पुलिस का कहना है कि महिला ने सोमवार को अपने पिता को फोन करते हुए बताया था कि वह किसी काम से बाहर जा रही है, लेकिन जब उसके पिता अपने घर वापस लौटे तो उन्होंने बेटी का सुसाइड नोट मेज पर रखा हुआ देखा। जिसमें लिखा गया था कि वह अपनी जिंदगी समाप्त करने के लिए अटल सेतु पर जा रही है। किंजल के पिता ने महिला डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लग पाया। इसके बाद पिता ने भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

epmty
epmty
Top