20 किलोग्राम गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

20 किलोग्राम गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

हाजीपुर। बिहार में वैशाली जिले के विदुपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 20 किलोग्राम नेपाली गांजा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कुतुबपुर गांव निवासी जय प्रकाश राय ने घर में गांजा की खेप छुपाकर रखी हुयी है। इसी आधार पर पुलिस ने गुरूवार की देर रात जय प्रकाश राय के घर छापेमारी की। इस दौरान मौके से 20 किलोग्राम नेपाली गांजा बरामद किया गया। मौके से जय प्रकाश राय और उसके पुत्र रमेश राय को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब पांच लाख रूपये है। गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।


वार्ता

epmty
epmty
Top