किसानों ने विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर किया पथराव - शीशे तोड़े

किसानों ने विधानसभा उपाध्यक्ष की गाड़ी पर किया पथराव - शीशे तोड़े

सिरसा। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के सिरसा में आज किसानों ने विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव किया और शीशे तोड़ दिये।

रणबीर गंगवा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक में भाग लेने आए थे। सिरसा की सांसद सुनिता दुग्गल भी आई थीं। इन नेताओं के पहुंचने की भनक लगने पर किसान वहां जमा हो गये। किसानों के तेवर देखते हुए सुनिता दुग्गल को तो निजी वाहन से विश्वविद्यालय परिसर से चुपचाप बाहर भेज दिया गया। प्रशासन ने ऐसा ही प्रस्ताव रणबीर गंगवा को भी दिया लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। जब वह सरकारी गाड़ी से विश्वविद्यालय से निकलने लगे तो किसानों ने नारेबाजी शुरू की और रास्ता रोकने के उद्देश्य से सड़क पर लेट गये। पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बाद में कुछ किसानों को हिरासत में लिया और बसों में खेरपुर पुलिस चौकी ले गई।

किसानों को हिरासत में लिये जाने के विरोध में कुछ किसान फिर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कोठी के निकट बाबा भूमणशाह चौक पर धरना लगा कर बैठ गए। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रल्हाद भारुखेड़ा ने कहा कि जब तक हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा नहीं किया जाता उनका धरना जारी रहेगा।

वार्ता

epmty
epmty
Top