DM दफ्तर पर गन्ने जलाकर किसानों ने निकाली यात्रा- अब 17 जनवरी को..

DM दफ्तर पर गन्ने जलाकर किसानों ने निकाली यात्रा- अब 17 जनवरी को..

मुजफ्फरनगर। गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और गन्ने का दाम घोषित किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की ओर से डीएम के दफ्तर पर गन्ने की होली जलाने के बाद शहर के मुख्य मार्गो से होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। संगठन की ओर से अब 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।

सोमवार को कलेक्ट्रेट में गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी और उत्तर प्रदेश में गन्ने का मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनीति की ओर से शहर में तिरंगा गन्ना यात्रा निकाली गई।


शहर में तिरंगा यात्रा निकालने से पहले किसानों द्वारा जिलाधिकारी के दफ्तर पर गन्नों का दहन करते हुए गन्ने की होली जलाई गई। इस दौरान किसानों ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किए जाने पर अपना गहरा रोष जताते हुए किसानों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से पिछले दो साल से राज्य में गन्ने के मूल्य में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिसके चलते किसानों की गन्ना उगाई लागत में इजाफा होने की वजह से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

इसके बाद कलेक्ट्रेट से विभिन्न नारों के साथ आरंभ हुई किसानों की तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। गन्ने की होली जलाने एवं तिरंगा यात्रा में सैकड़ो किसानों ने शामिल होकर सरकार की नीतियों को लेकर अपना रोष जताया‌।

अब संगठन की ओर से 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। किसानों ने कहा है कि सरकार को जगाने के लिए उनके द्वारा आज गन्ने की होली जलाई गई है।

epmty
epmty
Top