किसानों का दिल्ली कूच- यूपी दिल्ली हाईवे जाम- नोएडा एक्सप्रेसवे बंद

किसानों का दिल्ली कूच- यूपी दिल्ली हाईवे जाम- नोएडा एक्सप्रेसवे बंद

नोएडा। विकास प्राधिकरण की कार्य प्रणाली के खिलाफ धरना दे रहे किसानों ने अब दिल्ली की तरफ कूच करते हुए संसद के घेराव की तैयारी शुरू कर दी है। किसानों के दिल्ली कूच की वजह से यूपी दिल्ली हाईवे जाम हो गया है। उधर नोएडा एक्सप्रेस को बंद कर दिए जाने से लोगों की जिंदगी की रफ्तार थम गई है। जगह-जगह रोके जाने की वजह से किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक हो रही है।

बृहस्पतिवार को नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ अभी तक धरना देते हुए अपने आंदोलन को आगे बढ़ा रहे किसानों द्वारा आज दिल्ली कूच करते हुए संसद का घेराव करके अपने विरोध का झंडा बुलंद कर दिया है।

किसानों की इन गतिविधियों की वजह से उत्तर प्रदेश दिल्ली हाईवे जाम हो गया है। किसान आंदोलन के चलते नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद कर दिए जाने से लोगों को अपनी जिंदगी की रफ्तार थमी हुई दिखाई दे रही है।

जानकारी मिल रही है कि राजधानी दिल्ली की और कूच कर रहे किसानों को जगह-जगह पर रास्ते में रोका जा रहा है, जिसके चलते किसानों की पुलिस के साथ नोकझोंक होने की खबरें मिल रही है।

पता चल रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली एवं पैदल ही दिल्ली की तरफ बढ़ रहे 200 किसानों को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। चिल्ला बॉर्डर की सुरक्षा को बढ़ाते हुए वहां पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।

epmty
epmty
Top