किसानों का दिल्ली कूच-आंसू गैस के गोले दागे -बॉर्डर हुआ धुआं धुआं

किसानों का दिल्ली कूच-आंसू गैस के गोले दागे -बॉर्डर हुआ धुआं धुआं
  • whatsapp
  • Telegram

चंडीगढ़। दिल्ली कूच आंदोलन के तहत राजधानी की तरफ बढ़ने वाले किसानों पर आंसू गैस के गोली दागे जाने की वजह से शंभू बॉर्डर पर धुआं ही धुआं हो गया है। आंसू गैस के असर से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क और इयरबड्स पहन लिए हैं। आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से बॉर्डर पर टेंशन की स्थिति बन गई है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली कूच कर रहे किसानों का पुलिस के साथ आमना सामना हो गया है। तकरीबन 1200 ट्रैक्टर ट्रॉलियो के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे किसानों को रोके जाने के लिए पुलिस की ओर से शंभू बॉर्डर पर ड्रोन के माध्यम से आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए गए हैं। आंसू गैस के असर से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क एवं इयरबड्स पहन लिए हैं।

उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से बातचीत के लिए किसानों के पास फिर से न्यौता भेजा गया है। दिल्ली कूच कर रहे किसान अगर सरकार के साथ बातचीत के लिए तैयार हो जाते हैं तो यह पांचवी बैठक होगी। क्योंकि अभी तक की सभी बैठकें बेनतीजा रही है।

किसानों द्वारा दिल्ली के लिए निकलने से पहले शंभू बॉर्डर पर सामूहिक रूप से अरदास की गई है। उधर सुरक्षा बल शंभू एवं खनोरी बॉर्डर पर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top