शुरू हुआ किसानों का दिल्ली कूच- धरे रह गए रोकने के सभी इंतजाम

शुरू हुआ किसानों का दिल्ली कूच- धरे रह गए रोकने के सभी इंतजाम

नई दिल्ली। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली कूच का ऐलान करने वाले किसान पुलिस और प्रशासन की ओर से किए गए रोकने के सभी इंतजामों को धत्ता बताते हुए राजधानी की ओर चल दिए हैं। रास्ता रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेडस को तोड़ते हुए किसान दिल्ली की ओर फर्राटा भरते हुए अपने मिशन पर निकल रहे हैं।

सोमवार को किसानों की ट्रैक्टर ट्रोलियां दिल्ली कूच के ऐलान के चलते लगातार राजधानी की ओर बढ़ रही है। हालांकि रास्ते में पुलिस और प्रशासन की ओर से किसानों की राह को रोकने के लिए अनेक बढ़ाएं खड़ी की गई है।

लेकिन किसान रास्ते में लगाए गए एक बेरीकेड्स को तोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को कोशिश भी की जा रही है। मगर किसानों के उत्साह के आगे पुलिस के सभी इंतजाम धरे रह गए हैं।

किसान सड़क मार्ग को छोड़कर कच्चे रास्तों से निकलकर अपने मिशन को कामयाब बनाने के लिए पुलिस की नाकेबंदी को तार तार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा एवं अन्य किसान संगठनों की ओर से किए गए दिल्ली कूच के आह्वान को विफल करने के लिए वैसे तो हरियाणा और पंजाब के शंभू एवं खनोरी समेत सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। वहीं सिंघु एवं टिकरी बॉर्डर पर भी सीमेंट के बेरीकेड्स लगाकर किसानों का रास्ता रोकने की हर संभव कोशिश की गई है।

epmty
epmty
Top