किसानों का ट्रैक्टर संग दिल्ली कूच का ऐलान- पुलिस प्रशासन में खलबली

किसानों का ट्रैक्टर संग दिल्ली कूच का ऐलान- पुलिस प्रशासन में खलबली

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसानों की ओर से किए गए दिल्ली कूच के ऐलान से पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई है। किसानों की राह को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने की ओर से 26 फरवरी दिन सोमवार को दिल्ली कोच की तैयारी शुरू कर दी गई है। आंदोलन के तहत किसानों द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली की तरफ ट्रैक्टर मार्च निकाले जाने की तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई है। हालांकि संगठन की ओर से ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्वक तरीके से निकालने की बात कही गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से किसानों की राह को रोकने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है।

पुलिस और प्रशासन ने दिल्ली कूच का ऐलान करने वाले किसानों को मनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि जनपद के किसान ट्रैक्टर मार्च में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि सभी किसान संगठनों के पदाधिकारी से इस बाबत वार्ता शुरू कर दी गई है।

epmty
epmty
Top