पटाखा फैक्ट्री में धमाका मलिक समेत 3 की मौत 10 की हालत नाजुक

पटाखा फैक्ट्री में धमाका मलिक समेत 3 की मौत 10 की हालत नाजुक

दमोह। पटाखा बनाने की फैक्ट्री में दोपहर बाद हुए ब्लास्ट की चपेट में आकर फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से झुलसे 10 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया है।

मंगलवार की दोपहर दमोह के रिहायशी इलाके में बड़ा पुल क्षेत्र में अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता द्वारा लगाई गई फैक्ट्री में अचानक से जोर का धमाका हो गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री मालिक अभय गुप्ता समेत तकरीबन एक दर्जन से अधिक मजदूर भीतर काम कर रहे थे।

अचानक से हुए धमाके की आवाज को सुनकर भाग दौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा नगर पालिका के कर्मचारी एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए धमाके से हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलना शुरू कर दिया गया। बड़ी मात्रा में बारूद होने की संभावना को देखते हुए मलबे को पानी से बुझाया गया। टीम को सबसे पहले फैक्ट्री मालिक का चीथड़ों में तब्दील हुआ शरीर मिला। घंटे भर की मशक्कत के बाद मलबे से दो महिलाओं के शव और निकाले गए। जिनका पूरा शरीर जला हुआ था। हादसे में घायल हुए 10 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

epmty
epmty
Top