दूल्हे की हरकत से भडकी दुल्हन का शादी से इनकार- बैरंग लौटी बारात

दूल्हे की हरकत से भडकी दुल्हन का शादी से इनकार- बैरंग लौटी बारात

सोनभद्र। बैंडबाजे एवं डीजे के धूमधड़ाके के साथ बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने सिंदूरदान की रस्म के दौरान ऐसी हरकत कर दी जिससे दुल्हन का मूड बुरी तरह से उखड़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। मनाने की कोशिशें के बाद भी जब दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई तो दूल्हे को बगैर दुल्हन के बारात लेकर वापस लौटना पड़ा।

दरअसल सोनभद्र के सीमावर्ती झारखंड के गढ़वा जिले के संगम ब्लॉक के मकरी गांव में रहने वाला युवक भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में बुधवार को बारात लेकर पहुंचा था। बुधवार की देर शाम धूमधाम से द्वार पूजा की रस्म हुई और जयमाला की रस्म के बाद सभी बारातियों को नाश्ता एवं भोजन भी कराया गया। रात के समय जब दूल्हा शादी के मंडप में पहुंचा और शादी की सभी रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन की मांग में सिंदूरदान की बारी आई तो दूल्हे ने कभी बाइक तो कभी चार पहियों की गाड़ी की डिमांड करनी शुरू कर दी।

लोगों ने समझाया तो दूल्हा लाइट बंद करने के बाद सिंदूरदान की बात कहने लगा। दूल्हे की इस हरकत को देखकर अचंभित रह गई दुल्हन ने विवाह मंडप में ही शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से दुल्हन को समझाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि लड़की पक्ष ने शादी में 5 लाख 13 हजार का खर्च किया है। वर पक्ष की ओर से यह धनराशि वापस किए जाने पर ही दूल्हे और उसके परिजनों को उनके गांव वापस दिया जाने दिया जाएगा। दूल्हा पक्ष ने रात में ही पैसों का इंतजाम करते हुए लड़की पक्ष को 5 लाख 13 हजार दिए। इसके बाद पूरी बारात बगैर दुल्हन के ही वापस लौटने को मजबूर हुई।

epmty
epmty
Top