नक्सलियों से मुठभेड़-5 जवान शहीद-10 से अधिक घायल

नक्सलियों से मुठभेड़-5 जवान शहीद-10 से अधिक घायल

रायपुर। नक्सलवादियों के साथ बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान 5 जवान शहीद हो गए हैं और 10 अन्य जवानों के घायल होने की सूचना है। जंगज में फंसे जवानों को बाहर निकालने के लिये अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलवादियों के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है।

शनिवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई। काफी समय तक दोनों के बीच जमकर गोलियां चली। मुठभेड के दौरान नक्सलियों का मुकाबला करते हुए सुरक्षा बल के 5 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना में लगभग 10 अन्य जवानों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि तर्रेम क्षेत्र में सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए सवेरे रवाना किया गया था। संयुक्त रूप से जंगल की तरफ गया दल जब क्षेत्र में था तब नक्सलियों ने घात लगाते हुए सुरक्षाबलों को बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही की है और इस घटना में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंगल में फंसे बाकी अन्य जवानों को बाहर निकालने की कोशिशें की जा रही है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।





epmty
epmty
Top