बम की सूचना के बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की सूचना के बाद विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। राजधानी से चलकर देवघर जा रहे इंडिगो विमान की फ्लाइट में बम होने की सूचना से चौतरफा हड़कंप मच गया है। विमान को एहतियात के तौर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए नीचे उतारा गया है।

सोमवार को राजधानी दिल्ली से चलकर देवघर के लिए उड़ान लेकर जा रहे इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से चौतरफा हड़कंप मच गया है, जैसे ही विमान के भीतर बम रखे होने की जानकारी मिली तो सक्रिय हुए विमानन अफसरों ने देवघर जा रहे विमान को एहतियातन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराते हुए उसे अमौसी हवाई अड्डे पर उतरवाया है।

विमान के उतरते ही यात्रियों को बाहर निकाल कर फ्लाइट की छानबीन शुरू कर दी गई है। इस मामले को लेकर अभी जाट पड़ताल का काम चल रहा है।

epmty
epmty
Top