लखनऊ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग- उड़ान भरने के 10 मिनट..

लखनऊ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग- उड़ान भरने के 10 मिनट..

नई दिल्ली। बेंगलुरु से चलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही फ्लाइट ने उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की है। उड़ान भरने के तकरीबन 10 मिनट बाद ही आई खराबी की वजह से फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर होना पड़ा है।

शनिवार को एयर एशिया के अफसरों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से चलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जा रही एआईएक्स कनेक्ट फ्लाइट में उड़ान भरने के तकरीबन 10 मिनट बाद ही केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एमरजैंसी लैंडिंग की है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ने सवेरे के समय लखनऊ के लिए उड़ान भरी थी और इसे उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही लैंडिंग करनी पड़ गई। बताया जा रहा है कि विमान में उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही खराबी आ गई थी।

epmty
epmty
Top